हरिद्वार। लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर सड़क पर टेंपो (जुगाड वाहन) पलट गया। हादसे में वाहन को चला रहे किशोर की दबने से मौत हो गई।
घटनाक्रम के अनुसार सुल्तानपुर चौक क्षेत्र के कुन्हारी गांव निवासी शमशेर टेंपो (जुगाड़ वाहन) चलाकर सामान की ढुलाई का कार्य करता है। सुबह उसने अपने सोलह वर्षिय पुत्र सुफियान को निकटवर्ती टिक्कमपुर गांव में कुछ सामान लेने भेजा था।
रास्ते में जुगाड़ वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान सुफियान वाहन के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से उसे वाहन के नीचे से निकाला। सूचना उसके परिजनों को दी।
परिजन उसे सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर लक्सर के कोतवाल अमरचंद शर्मा मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली।

More Stories
उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से शुरू होगी
मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर घाटी के पास बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत, 25 घायल