देहरादून। शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट का पार्थिव शरीर जम्मू से सेना के विशेष विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से सेना के हेलीकॉप्टर से पार्थिव शरीर को देहरादून लाया गया। पार्थिव शरीर सैनिक सम्मान के साथ मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून लाया गया। पार्थिव शरीर को सोमवार सुबह 9 बजे तक मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून में ही रखा जाएगा। सोमवार दोपहर को पार्थिव शरीर को सैनिक और राजकीय सम्मान के साथ लाया शहीद के घर लाया जाएगा।
बता दें कि जम्मू कश्मीर में तैनात मेजर चित्रेश बिष्ट राजौरी के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास जांच के लिए जा रहे थे। इस दौरान वहां लगाए गए आइईडी को डिफ्यूज करते वक्त विस्फोट हो गया, जिसमें वो शहीद हो गए।
उत्तराखंड का एक और लाल देश की रक्षा के लिए शहीद हो गया है। जम्मू कश्मीर में तैनात मेजर बिष्ट राजौरी के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास जांच के लिए जा रहे थे। इस दौरान वहां लगाए गए आइईडी को डिफ्यूज करते वक्त विस्फोट हो गया। जिसमें वो शहीद हो गए। वहीं, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मेजर चित्रेश बिष्ट की शहादत पर दुख जताया है।
मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के पिपली निवासी मेजर चित्रेश बिष्ट उर्फ सोनू का परिवार देहरादून के नेहरू कॉलोनी में रहता है। उनके पिता एसएस बिष्ट रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर हैं। बता दें कि चित्रेश की सात मार्च को शादी होनी थी, इसके लिए कार्ड भी छप चुके थे।

More Stories
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत