देहरादून। पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल के जीआइटीआइ मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। कहा कि उनके हर वादे झूठे निकले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश से गरीबी पूरी तरह से खत्म करने का लक्ष्य रखा है।
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी का 15 लाख रुपये देने का वादा झूठा निकला। वहीं, कांग्रेस 12 हजार से कम आमदनी वाले गरीबों को 72 हजार रुपये सालाना देगी। पांच साल में सभी के अकाउंट में सीधे 3 लाख 60 हजार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक किया जाएगा। कहा, मोदी ने नोटबंदी कर गब्बर टैक्स लगाया। इससे देश के विकास का इंजन बंद हो गया। इंजन की चाबी मोदी के पास है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण
बैरागीवाला घटना की सीएम धामी ने की कड़े शब्दों में निंदा
ट्रेक पर रास्ता भटके 5 पर्यटक, सकुशल किया गया रेस्क्यू