नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के साथ ही कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव भी हो रहे हैं। तमिलनाडु की द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम ने शनिवार को राज्य में 4 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सुल्लुर से एन पाजणीसामी, अरवाकुरुचि से सेंथिल बालाजी, ओट्टापीदारम से एम सी शन्मुगैया और थिरुपरनकुंडराम से पी सरवनन को चुनावी मैदान में उतारा है।
बता दें कि तमिलनाडु की चार विधानसभा सीटों पर 19 मई को उपचुनाव कराया जाएगा। इनमें वे 16 सीट भी शामिल हैं, जो टीटीवी दिनाकरण के वफादार रहे सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई थीं। रिक्त 18 अन्य सीटों के लिए 18 अप्रैल को उपचुनाव होगा।

More Stories
भाजपा पीड़ित परिवार के साथ, नहीं बख्शे जायेंगे कार्यकर्ता के हत्यारेः भट्ट
नहीं रहे आलंपिक पदक विजेता दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा
उत्तराखंड शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून और बागेश्वर के डीएम बदले