हरिद्वार। हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर कार ने बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा धनपुरा के निकट हुआ। बताया जा रहा है कि घिस्सुपुरा निवासी वहीदा (50 वर्ष) पदार्था गांव स्थित अपने मायके गई हुई थी। आज वह भाई वाजुद्दीन के साथ बाइक में बैठकर घर वापस लौट रही थी।
धनपुरा में एक कार ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। इससे वहीदा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका भाई वाजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के साथ विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के संबंध बैठक की
हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन