मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारतमाता मंदिर हरिद्वार के संस्थापक व महामण्डलेश्वर स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरी जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्रीश्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरी जी महाराज ने पूरे विश्व में ज्ञान, धर्म व आध्यात्म की पताका फहराकर सनातन संस्कृति के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वामी जी का जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरी जी महाराज सनातन धर्म परंपरा के महान संत थे। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके अनुयायियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

More Stories
धर्मनगरी हुई शिवभक्तों से गुलजार,जहां तक नजर डालों शिवभक्त ही शिवभक्त
दून मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में दो गुटों में मारपीट
लाखोें रूपये की स्मैक सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार