इस हादसे में उनके एक पारिवारिक दोस्त की भी मौत की खबर हैजबकि एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल बताया गया।
गूलरभोज, : कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के छोटे बेटे अंकुर पांडेय की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में उनके एक पारिवारिक दोस्त की भी मौत की खबर है, जबकि एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल बताया गया। घायल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकुर पांडे अपने निजी वाहन से बीती देर रात गोरखपुर के लिए रवाना हुए। कार में उनके साथ मुन्ना गिरी और पिंकू यादव भी मौजूद थे। गाड़ी अंकुर ही चला रहे थे। बरेली के पास फरीदपुर और रजउ के नजदीक आमने-सामने ट्रक और कार की टक्कर में अंकुर पांडे और साथी मुन्ना गिरी की भी मौत हो गई जबकि पिंकू यादव गंभीर रूप से बरेली के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती बताए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव मंत्री आवास गोविंदपुर में पहुंच गया है। जबकि मंत्री अरविंद पांडे जी और उनके बड़े बेटे अतुल पांडे अभी नहीं पहुंचे। शोक का समाचार सुनकर उनके गोविंदपुर स्थित आवास में लोगों का जनसैलाब उमड़ा पड़ा।

More Stories
नहीं रहे आलंपिक पदक विजेता दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा
उत्तराखंड शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून और बागेश्वर के डीएम बदले
मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा, अपने कई विभाग सहयोगी मंत्रियों को सौंपे