रूद्रप्रयाग -जखोली ब्लॉक के हरियाली भरदार क्षेत्र में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने कहा कि वह जन समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं।शिकायते सुनते हुए ग्रामीणों ने विधायक के सम्मुख पेयजलए बिजली, स्कूल भवन, हरियाली गदेरे में सुरक्षा दीवार सहित कई समस्याओं से अवगत कराया। विधायक भरत चौधरी ने ग्रामीणों को पेयजल के लिए स्नानीय पेयजल स्रोत उपलब्ध कराकर छोटी योजना बनाने के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही ग्रामीणों की मांग व आम सहमति पर शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही हर योजना का लाभ लेने में कोई भी पीछे न रहें। सरकार सबका साथ सबका विकास लेकर आगे बढ़ रही है इसलिए सरकारी योजनाओं का हरसंभव फायदा लें।
विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी
विपक्ष ने देश की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं और अधिकारों के साथ अन्याय कियाः ऋतु खंडूड़ी भूषण
जनगणना 2027ः स्वगणना के माध्यम से सशक्त भागीदारी की ओर कदम