देहरादूनः आज से कांवड़ मेले की विधिवत शुरुआत हो गई। हरिद्वार में पूरे मेला क्षेत्र में चप्पे—चप्पे पर पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को दिन भर आला पुलिस अफसर भी लेफ्ट राइट करते दिखाई दिए। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने अधीनस्थों से काम में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को मेला ड्यूटी में पहुंचे पुलिस फोर्स को आवश्यक दिशा—निर्देश दे दिए गए थे। मंगलवार की सुबह से ही मेला क्षेत्र में हर ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिस फोर्स की तैनाती भी कर दी गई। हालांकि कम भीड़ के कारण अभी कांवड़ पटरी गुलजार नहीं हुई है। पुलिस की दिक्कत भी अभी शुरू नहीं हुई है।मंगलवार को तैनाती स्थल पर पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखे, वहीं वे पूरे क्षेत्र की भौगोलिक परिवेश की जानकारी लेने में भी जुटे रहे। गुरु पूर्णिमा के चलते शहर के अंदर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी, लेकिन कांवड़ियों की संख्या कम ही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने भी हरकी पैड़ी समेत पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां—जहां कमी दिखाई दी, उसे तत्काल प्रभाव से दूर करने के निर्देश भी दिए गए।

कांवड़ मेले में रोडवेज बसों का संचालन अस्थायी बस अड्डों से किया जाएगा। 17 से 30 जुलाई तक ;ऋषिकुल, हरिराम आर्य इंटर कालेज मैदान कनखल, मोतीचूर और चंडीघाट पुल के नीचे गौरी शंकर द्वीप अस्थायी बस अड्डे बनाए गए हैं। संबंधित रूटों की बसें यहीं से चलेंगी और यहीं आएंगी। हरकी पैड़ी से जल लेकर पैदल कांवड़िए रोडीबेलवाला प्रशासनिक मार्ग, अलकनंदा तिराहा, केशव आश्रम, रैंप से होते हुए नया बैराज पुल शंकराचार्य चौक से कांवड़ नहर पटरी पर पहुंचेंगे। हरकी पैड़ी से शहर के अंदर जो कांवड़िए पहुंचेंगे, उन्हें रोडीबेल वाला मैदान, रैंप, गुजरावाला चौक, तुलसी चौक से सीधे नहर पटरी पर भेजा जाएगा।दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से आने वाले रोडवेज की बसें मंगलौर, लंढौरा, लक्सर, फेरुपुर, देशरक्षक तिराहा, कनखल थाने, बंगाली मोड़ से होते हुए सीधे हरिराम आर्य इंटर कालेज मैदान पार्किंग में पहुंचेगी। इन बसों का वापसी का रूट शंकराचार्य चौक, मुख्य हाईवे, सिंहद्वार, बहादराबाद, रुड़की होते हुए होगा।वेस्ट यूपी से देहरादून जाने वाली रोडवेज बस रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर, देवबंद, छुटमलपुर से होते हुए जाएगी। हरियाणा, हिमाचल, सहारनपुर से आ रही बसों को छुटमलपुर, देहरादून, रायवाला, भूपतवाला होते हुए मोतीचूर पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। इनकी वापसी वापसी भीमगोड़ा बैराज से वॉया चीला मार्ग होते हुए होगी।
गढ़वाल, ऋषिकेश, देहरादून से से आ रही बस नेपाली फार्म, रायवाला होते हुए मोतीचूर पार्किंग तक पहुंचेगी। वापसी का मार्ग चीला ही रहेगा। देहरादून से नजीबाबाद नैनीताल जाने वाली बस रायवाला, मोतीचूर, चंडी चौक श्यामपुर होते हुए जाएगी। नजीबाबाद और नैनीताल से देहरादून जाने वाली बसें नजीबाबाद से श्यामपुर चंडी चौक, नीलधारा से चीला मार्ग से ;षिकेश व देहरादून पहुंचेगी।
भारी वाहन के लिए भी प्लान बनाया गया है। 17 जुलाई से मेला खत्म होने तक भारी वाहन दिन के समय हाईवे पर नहीं चलेंगे। 17 से 23 जुलाई तक भारी वाहन रात के 11 बजे से सुबह के चार बजे तक तक ही हाईवे पर चल सकेंगे।
कांवड़ का भव्य आगाज, पहुंचने लगे कांवड़िये

More Stories
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को लोक कार्य के लिए पद्मभूषण से किया गया सम्मानित
जन अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम देने पर रहेगा फोकस, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेः डीएम डॉ. आशीष चौहान
मुख्य सचिव ने की प्रदेश में ऊर्जा उपलब्धता की समीक्षा