पौड़ी(UK Riview) पौड़ी ब्लॉक के 79 प्राइमरी विद्यालयों में गढ़वाली पाठ्यक्रम का शिक्षण कार्य शुरू हो गया है।जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की पहल पर जिला प्रदेश में गढ़वाली पाठ्यक्रम शुरू करने वाला पहला विकास खंड बन गया है। इसमें सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय शामिल हैं। जहां एक ओर पहले दिन बच्चों में पाठ्यक्रम को लेकर उत्साह नजर आया तो वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पाठ्यक्रम को रोचक बताया।मुख्य अतिथि डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कार्यक्रम का विधिवत दीप प्रज्जवलित कर वंदना के साथ शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि गढ़वाली बोली-भाषा को संरक्षित किए जाने व मौजूदा समय में बच्चों से दूर होती भाषा से उन्हें जोड़ने की कड़ी में यह पाठ्यक्रम तैयार किया गया है, जो गढ़वाल, गढ़वाली व भाषा की समृद्धि में अहम कड़ी साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर यह पाठ्यक्रम पहले पौड़ी ब्लॉक के निजी व सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लागू किया गया है, जिसे अन्य ब्लाकों के साथ ही पूरे जिले में लागू किए जाने पर गंभीरता के साथ विचार किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में बुद्धिजीवी वर्ग की कोई कमी नही है।उन्होंने अध्यापकों से कहा कि आप सभी का दायित्व है कि अपनी लोक संस्कृति विरासत को कायम रखने के लिए आगे आने की जरूरत है।जिलाधिकारी ने कहा कि पौड़ी को देश-दुनिया के सामने एक अलग पहचान दिलाने के लिए नये-नये इवेंट्स शुरू किये जा रहें। जबकि बेटी बचाओं, बेट पढाओं के तहत 04 अगस्त, 2019 को मानसून मैराथन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विदेशों से भी प्रतिभागी पहुंच रहे हैं। साथ ही अक्टूबर माह में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा, जिसमें बच्चों से आधारित ज्ञानवर्द्धक बातें सिखाई जायेंगी।

More Stories
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत