देहरादून(UK Review) ।आज ग्लोबल टाइगर डे के मौके पर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिल भारतीय बाघ आकलन 2018 के नतीजे जारी किए है।उत्तराखंड में बाघों की संख्या बढ़ी है। राज्य में इनकी संख्या में 102 का इजाफा हुआ है। अब इनकी संख्या 442 पहुंच गई है। सभी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या के लिहाज से कार्बेट टाइगर रिजर्व पहले स्थान पर है। टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में भी बाघ संरक्षण के लिए उत्तराखंड अव्वल है। राष्ट्रीय पशु बाघ के संरक्षण के मामले में वर्ष 2018 की अखिल भारतीय गणना के अनुसार उत्तराखंड देश में मध्यप्रदेश (526) और कर्नाटक (524) के बाद तीसरे स्थान पर है। यहां विश्व प्रसिद्ध कार्बेट टाइगर रिजर्व के अलावा राजाजी टाइगर रिजर्व और 12 वन प्रभागों में बाघों का बसेरा है।

More Stories
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट
मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए
हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम