सतपुली(UK Review)तहसील सतपुली के अन्तर्गत नयार नदी में बांघाट के समीप रात 9 बजे तक खनन चल रहा है । शासन प्रशासन के नियमों को ताक में रखकर चुगान का कार्य दो जेसीबी मशीनों से चल रहा है। नयार नदी में निरंतर हो रहे खनन और मशीनों से हो रहे चुगान से प्रत्येक वर्ष बाढ़ से अधिक नुकसान हो रहा है। यदि मशीनों से हो रहे चुगान पर अंकुश नहीं लगाया जाये तो नुकसान बढ़ सकता है। शासन प्रशासन भी इस विषय पर मौन दिख रहा है और मशीनों से हो रहे नुकसान की अनदेखी कर रहा है। आय दिन डंपरों से सतपुली मुख्य बाजार और खनन स्थल के ऊपर रोड पर लगी ट्रकों की लम्बी लाइन से जाम लग रहा है जिससे की यात्री परेशान हो रहे हैं। उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल का कहना है कि चुगान सूर्योदय से सूर्यास्त तक चलता है। अगर 9 बजे तक चुगान चल रहा है तो इसकी जांच की जायेगी। नयार नदी में चुगान के लिए पट्टाधारक को जेसीबी की परमिशन मिली है ।
सतपुली नयार नदी में नियमो को ताक में रखकर धड़ल्ले से चल रहा है खनन

More Stories
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं