सांई इंस्टीट्यूट में ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
सफल छात्रों से प्रेरणा लें नए विद्यार्थी: हरीश अरोड़ा
जीवन में हमेशा निराशा से रहे दूर: रानी अरोड़ा
देहरादून। सांई इंस्टीट्यूट आॅॅफ पैरामेडिकल एंड एलाइड सांइसेज मेें रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच नये छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपने जूनियर छात्रों का स्वागत करते हुए सीनियर छात्रों ने गणेश वन्दना, गढ़वाली और कुमाऊनी नृत्य जैसे रंगारंग प्रस्तुतियों से खूब धमाल मचाया। प्रवेश लेने वाले इन छात्र-छात्राओं के स्वागत और मार्गदर्शन के लिए आयोजित इस ओरियंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन हरीश अरोड़ा ,वाइस चेयरपर्सन रानी अरोड़ा, डीन डा वीडी शर्मा, सीईओ मेजर (रि) रनवीर मलिक और प्रिंसिपल डा0 संध्या डोगरा , लाइब्रेरी प्रमुख राजकुमार सूद ने दीप प्रज्जवलन कर किया।ओरियंटेशन कार्यक्रम का संचालन शिप्रा दामिर व दीक्षा गर्ग ने बखूबी किया। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं को सांबोधित करते हुए चेयरमैन हरीश अरोड़ा ने कहा कि सांई इंरटीट्यूट अपनी गुणावत्तापूर्ण शिक्षा, स्वस्थ माहौल और बेस्ट प्लेसमेंट रिकार्ड के लिए देहरादून ही नहीं प्रदेश के आग्रणीय संस्थानों में गिना जाता है। यहां से शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र आज देश और विदेशो मेें संस्थान का नाम रंोशन कर रहे है। उन्होंने नये छात्रांे को संस्थान के सफल छात्रों से प्रेरित होकर और उनका अनुसरण करते हुए सही आचरण के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।वाइस चेयरपर्सन श्रीमती रानी अरोड़ा ने कहा कि छात्र हर चुनौती को स्वीकार करते हुए मजबूती के साथ आगे बढें़ और जीवन में कभी निराश न हों। इसी के साथ उन्होंने जिन्दगी में ईमानदारी और अनुशासन के साथ काम करने की नसीहत भी छात्र-छात्राओं को दी।सीइओ मेजर (रिटायर) रनवीर मलिक ने छात्र-छात्राओं को सबोधित करते हुए कहा काॅलेज व अभिभावकों की सहभागिता से ही बच्चों का विकास किया जा सकता है। शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए शिक्षक व अभिभावक की भागीदारी जरूरी है। साथ ही छात्र- छात्राओं को निष्ठा और ईमानदारी के साथ हर काम करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं की सुविधा के लिए विभिन्न हेल्प डेस्क बनाए गए, जिनमें उन्हे संस्थान की ओर से दी जाने वाली सुविधाआंे की जानकारी दी गई। इसके अलावा कॅालेज में गठित एंटी रैगिंग कमेटी व उद्यम संसाधन आयोजना (ईआरपी) की जानकारी दी गई। इस अवसर पर संस्थान के सभी पदाधिकारी और शिक्षकगण डाॅ जितेन्द्र सिन्हा, तोहिष भट्ट, सुबोध बुड़ाकोटी, बिन्दिया गर्ग, प्रियंका शर्मा व शिखा दुबे आदि भी मौजूद रहे ।
नए छात्रों के स्वागत में दी रंगारंग प्रस्तुतियां

More Stories
तीन सौ किलो अवैध पशु मांस सहित चार गिरफ्तार
दून में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी