देहरादून, (UK Review
)संवाददाता। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में 12 अगस्त 2018 को शहीद हुए प्रदीप रावत के प्रथम शहादत दिवस पर आज शहीद की स्मृति में परशुराम चैक पर उनके चित्र पर महापौर अनिता ममगाईं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। मेयर द्वारा शहीद प्रदीप रावत के माता-पिता को शॉल भेंट की गई। इस मौके पर महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि ऐसे माता-पिता धन्य हैं जिन्होंने ऐसे वीर को जन्म दिया। वीर जवानों की वजह से जम्बू-कश्मीर बचा रहा और आज धारा 370 हटते ही जम्मू-कश्मीर को सभी राज्यों के समान अधिकार मिल गए। उन्होंने कहा कि शहीद प्रदीप की शहादत को यह देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने देश की आन, बान और शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है।
शहादत दिवस पर याद किया गया शहीद प्रदीप रावत को, मेयर अनिता ममगाईं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

More Stories
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया
लेखक गाँव में स्थापित हुई एसटीईएम प्रयोगशाला, छात्रों में विज्ञान के प्रति बढ़ेगी जिज्ञासा
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक