
नई दिल्ली, पूर्व पीएम प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश के बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नई दिल्ली में अटली जी के स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ पहुंचकर पीएम मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि दी। बता दें, बीते साल 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद भारत के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं ने आज पहली पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली स्थित सदैव अटल पर अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है।अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य, पोती निहारिका समेत परिवार के भी कई अन्य सदस्य वहां पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पूर्व प्रधानमंत्री के स्मृति स्थल पर आज भजन का कार्यक्रम चल रहा है, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
अटल बिहारी वाजपेयी का कार्यकाल
अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने और उनकी सरकार सिर्फ 13 दिनों तक ही चल पाई थी। 1998 में वह दूसरी बार प्रधानमंत्री बने, तब उनकी सरकार 13 महीने तक चली थी। 1999 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और 5 सालों का कार्यकाल पूरा किया। 2004 के बाद तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को 2014 में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
सेवाभाव और कर्तव्यबोध को अपना मार्गदर्शक मंत्र बनाएं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारीः उपराष्ट्रपति
नहीं रहे आलंपिक पदक विजेता दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा