June 21, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरूण जेटली के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Arun Jaitley Sad Demise: Sunny Deol, Kangana Ranaut, Koena Mitra जैसे कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरूण जेटली के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनो को सांत्वना प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने श्री जेटली को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल जी व प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की कैबिनेट का एक मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि वे एक अनुभवी एवं कुशल राजनीतिज्ञ, उत्कृष्ट वक्ता, विधि विशेषज्ञ, योग्य प्रशासक एवं कुशल जन-नायक थे।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत के वित्त मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने व देश में वन टैक्स सिस्टम लागू करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में भी उनका बड़ा योगदान रहा है, मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने श्री अरूण जेटली के निधन को देश के लिये अपूरणीय क्षति बताया है।