हल्द्वानी : मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीएम हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1905 का इस्तेमाल करें। इस पर दर्ज हुई शिकायत का संबंधित विभाग को सात दिन के भीतर समाधान करना होगा। कुमाऊंनी समेत पांच भाषा में लोग अपनी समस्या बता सकते हैं। बिष्ट ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार इस तरह के कार्यक्रम चलाती है, ताकि घर बैठे शिकायत दर्ज होने के साथ विभाग द्वारा एक्शन भी लिया जाए।
टोल फ्री नंबर पर ङ्क्षहदी, कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी और अंग्रेजी भाषा में समस्या सुनी जाएगी। इसके अलावा लोनिवि द्वारा मुखानी चौराहे के पास चौड़ीकरण को लेकर मेन रोड पर पेड़ों का कटान करवाया गया था। काटे गए पेड़ों के अवशेष एक सप्ताह बाद भी नहीं हटाए गए। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पीआरओ बिष्ट ने पीडब्लूडी के ईई एचएस रावत को निर्देशित कर तुरंत अवशेष हटाने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएं
चुनावी चिंता छोड़, विपक्ष अंतिम सत्र में सकारात्मक रुख के साथ करे प्रतिभागः महेंद्र भट्ट
ऋतु खंडूड़ी भूषण की विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल