देहरादून, (UK Review)। सदस्यता अभियान के बाद भाजपा ने महानगर में चुनावी बिगुल बजा दिया है। इसके लिए 11 मंडलों में संगठन के चुनाव प्रभारी और अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इन सभी से समय पर अपने-अपने मंडलों में चुनावी गतिविधियां शुरू करने को कहा गया है। ताकि मंडलों के बाद महानगर अध्यक्ष का चुनाव हो सके।भाजपा महानगर के चुनाव अधिकारी टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने चुनाव तैयारियों की औपचारिक घोषणा कर दी है। इसके तहत महानगर के सभी 11 मंडलों के संगठन चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी घोषित कर दिए हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि चुनाव तैयारियों को गति प्रदान करने के लिए सोमवार को महानगर दफ्तर में सुबह 11 से बैठक रखी गई है। बैठक में नव घोषित सभी मंडलों के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी, महानगर में निवास करने वाले सांसद, प्रदेश के पदाधिकारी, सरकार में दायित्वधारी, महापौर, विधायक, पार्षद, जिले के सभी पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मोचोर्ं के जिला अध्यक्ष को अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा है। इस मौके पर कार्यशाला के माध्यम से चुनाव संचालन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
भाजपा महानगर के 11 मंडलों में चुनाव प्रभारी हुए घोषित

More Stories
सीएम धामी ने बनबसा में हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवसः परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश
लेखक गाँव में योग दिवस पर लिया स्वस्थ समाज का संकल्प