फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति में 11 वें सीजन में नजर आईl इस मौके पर बिग बी ने सोनाक्षी सिन्हा और उसके सह-प्रतियोगी से पूछा ‘रामायण के अनुसार, हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आए थे?’ इस सवाल का जवाब सोनाक्षी सिन्हा नहीं दे सकींl जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।
सोनाक्षी खेल में दिए गए चार विकल्पों में उलझन में थी। विकल्प थे, ए- सुग्रीव, बी- लक्ष्मण, सी- सीता और डी- राम। सोनाक्षी के सवाल का जवाब नहीं आने के कारण उन्हें एक लाइफ लाइन का उपयोग करना पड़ा और इसी के लिए सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा हैl
सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म ‘मिशन मंगल’ में नजर आई थीl सोनाक्षी इन दिनों मालदीव में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही हैं।

More Stories
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक केसी बोकाड़िया ने सतपाल महाराज से की मुलाकात
बिग बॉस’ के घर से बाहर हुए सिद्धार्थ शुक्ला ,शहनाज गिल का हुआ रो-रो कर बुरा हाल
रणबीर कपूर से दीपिका पादुकोण तक, पर्दे से गायब रहे ये बड़े स्टार्स