खटीमा (ऊधमसिंह नगर) –एक साथ दो किशोरों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे पॉलीटेक्निक भवन के पीछे स्थित मत्स्य विभाग के तालाब में कर्मचारियों को दो किशोरों के शव उतराते दिखे। कर्मचारी ने मत्स्य विभाग के निरीक्षक अनिल कुशवाहा को इसकी सूचना दी।मत्स्य विभाग के तालाब में डूबने से 13 वर्षीय दो किशोरों की मौत हो गई। अलक्ष्या स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले ये दोनों छात्र दोस्त थे और सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे घूमने के लिए घर से निकले थे लेकिन दोनों फार्म का गेट फांदकर अंदर घुसे और तालाब में डूबने से दोनों की जान चली गई। किशोर की शिनाख्त शिव मंदिर के पास कंजाबाग निवासी 13 वर्षीय निखिल पुत्र धन सिंह बोरा और दूसरे की पड़ोस के ही 13 वर्षीय दीपक गिरि पुत्र अर्जुन गिरि के रूप में हुई।

More Stories
24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्य सचिव
बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं
निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार