(UK Review संवाददाता)आज कैबिनेट और शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने अपना काफिला रोकते हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. आपको बता दें कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक लहूलुहान सड़कपर पड़ा हुआ था. तभी शिक्षा मंत्री गदरपुर से खटीमा जा रहे थे कि बीच रास्ते नानकमत्ता के पास रोड दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति पर उनकी नजर गई जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने घायल को तुरंत अपने पुलिस वाहन से अस्पताल भेजा।मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने सभी से आग्रह किया है कि सड़क सुरक्षा नियमों को भलीभांति और जिम्मेदारी के साथ निभाए। सभी के हित और सुरक्षा को देखते हुए सड़क पर स्वयं भी सुरक्षित चले और अन्य लोगों को भी बाधित न करें। हम सदैव स्मरण रखे कि जीवन अमूल्य है।
घायल को देख कैबिनेट मंत्री ने रोका अपना काफिला, अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

More Stories
डीएम ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहाः सीएम
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ