October 20, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सौरव गांगुली से आगे निकले विराट कोहली,बनाया कप्तानी का रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे में नया कीर्तिमान स्थापित किया। कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में टॉस के लिए उतरते ही पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से आगे निकल गए। कोहली भारत की तरफ से 50 टेस्ट में कप्तानी करने वाले कप्तान बने।

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे टेस्ट मैच में खास उपलब्धि हासिल की। विराट ने भारत की तरफ से बतौर कप्तान टेस्ट का अर्धशतक पूरा किया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टॉस का सिक्का उछलने के साथ विराट के नाम यह उपलब्धि जुड़ गई। विराट ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 49 टेस्ट मैचों में की गई कप्तानी का रिकॉर्ड तोड़ा।

धौनी के नाम सबसे ज्यादा कप्तानी का रिकॉर्ड

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धौनी के नाम पर दर्ज है। धौनी ने भारत के लिए 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी। इसके अलावा पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 47 जबकि मंसूल अली खान पटौदी ने 40 टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभाली थी।