इंग्लैंड टीम के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन डेविड मलान ने T20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ आतिशी शतक ठोका है। इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज टी20 शतक ठोकने के मामले में उन्होंने सभी को पीछे छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ नैपियर में डेविड मलान के बल्ले ने जमकर आग उगली और पारी में उन्होंने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी।
बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान ने महज 48 गेंदों में शतक ठोका है। इससे पहले इंग्लैंड टीम के सिर्फ एक बल्लेबाज ने शतक ठोका था, जिनका नाम एलेक्स हेल्स है। एलेक्स हेल्स ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 60 गेंदों में शतक जड़ा था, लेकिन अब डेविड मलान ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर इंग्लैंड टीम के लिए इतिहास रच दिया है। उधर, उनकी टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने अपने टी20 शतक से सिर्फ 9 रन से चूक गए।
डेविड मलान ने की चौकेे-छक्कों की बरसात
इंग्लैंड टीम का सबसे बड़ा स्कोर
न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी की सरजमीं पर इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इसी सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टिम साउदी के नेतृत्व वाली कीवी टीम के गेंदबाजों को तहस-नहस कर दिया। इंग्लैंड ने 20 ओवर के इस मैच में सिर्फ 3 विकेट खोए और 241 रन का विशाल स्कोर मेजबानों के सामने खड़ा कर दिया, जिसमें मलान ने 103 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान मोर्गन 91 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड टीम के लिए 241 रन का स्कोर अब तक का सबसे बड़ा टी20 इंटरनेशनल स्कोर है।

More Stories
आध्यात्मिक क्रिकेट महोत्सव में रोमांच चरम पर, दिल्ली, गाजियाबाद, हरिद्वार और विकासनगर सेमीफाइनल में
वल्र्ड स्किल्स में उत्तराखंड का परचम, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक
भागीरथी बिष्ट ने हैदराबाद मैराथन में 42 किमी की दौड़ में जीता सिल्वर मेडल