July 31, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने किया बैठक का आयोजन

देहरादून। केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 29 दिसंबर को भाजपा प्रदेश की राजधानी देहरादून में एक विशाल रैली का आयोजन करेगी। इस रैली को सफल बनाने शुक्रवार को भाजपा के मंडल अध्यक्षों व महानगर पदाधिकारियों ने बैठक का आयोजन किया।
नेहरू काॅलोनी में आयोजित भाजपाइयों की बैठक को संबोधित करते हुए महानगर उपाध्यक्ष रंजित भण्डारी ने कहा कि नागरिकता बिल में कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियां देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। जिससे देशवासी गलतफहमी का शिकार हो रहे हैं। उन्हांेने कहा कि नागरिकता बिल में देश के किसी भी समुदाय के नागरिक का बिल्कुल अहित नहीं होगा। बल्कि इसका फायदा पाकिस्तान, बाग्लादेश व अफगानिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों को यदि किसी कारणवश भारत शरण लेनी पडे तो उसका फायदा उन्हें होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में अर्नगल अफवाह फैलाकर देश में अराजक महौल बनाने का प्रयास कर रही है। उनके मनसूबों को कामयाब नही होने दिया जाएगा। भण्डारी ने कहा कि इस बिल के समर्थन में 29 तारीख को भाजपा विशाल रैली का आयोजन करेगी। साथ ही रिंग रोड में भी भाजपा के बालावाला मण्डल अध्यक्ष अशोक राज पंवार ने बैठक का आयोजन किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से रैली का सफल बनाने की अपील की । इस मौके पर संगठन मंत्री अजय कुमार, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता शूरवीर सिंह कठैत, सतेन्द्र नेगी, संतोष सती, पार्षदगण आदि शामिल थे।