June 14, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कूड़ा निस्तारण प्लांट के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे राजेश शर्मा के स्वास्थ्य में गिरावट

देहरादून, UKR। शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल लगातार जारी है। छठे दिन भूख हड़ताल पर बैठे राजेश शर्मा के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आने से तबीयत बिगड़ती जा रही है। चिकित्सकों के परीक्षण में शर्मा का वजन पहले की अपेक्षा तीन किलो घट चुका है। उधर धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने अब तक प्लांट को लेकर कोई निर्णय न लिये जाने पर सरकार व क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन 89वें दिन व भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता राजेश शर्मा का अनशन छठे दिन भी जारी रहा। छठे दिन भूख हड़ताल पर बैठे राजेश शर्मा ने पिछले पांच दिनों से अन्न जल त्यागा हुआ है। जिससे उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है। उधर अब तक शासन प्रशासन की ओर से संज्ञान न लिये जाने से आंदोलित ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक पर जनता की उपेक्षा का आरोप लगाया। धरना प्रदर्शन करने वालों में सुधीर रावत, वीरता गुरुंग, विनोद चैहान, निरजंजन चैहान, आशा रावत, सुशीला सेमवाल, रेखा भट्ट, नीमा जोशी, रजनीश कांबोज, रविकांत सिंघल, शशिकुमार, अल्लारखा, आलिम, खुर्शीद अहमद, हाजी आशिक अली, साहल खान, विजय सिंह पंवार, पूनम पंवार, नीलम थापा, दनसिंह, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, खडक सिंह सामंत, बीना बमराडा, कुसुम भट्ट, नीति पंवार, दीपा जोशी, सुशीला, सुमित्रा, दिलशाद, सतीश राणा, आहना रावत, विनीता रावत, संदीप भंडारी, मनीष झा, मिठ्ठनलाल, नीलम नेगी, अमित अग्रवाल आदि शामिल रहे।