देहरादून,UKR। देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित हैंडलूम एक्सपो में लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया। कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। मौसम साफ रहने से दूनवासी हैंडलूम एक्सपो में बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंचे।
एक्सपो में आज घुघुती महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका कि लोगों ने जमकर आनंद उठाया। एक्सपो में पहाड़ी और राजस्थानी व्यंजन लोगों को खूब भाए। बच्चे, बूढ़े और सभी युवाओं मेले का आनंद उठाते दिखाई दिए। मेले में विभिन्न राज्यों से आये व्यापारियों ने अपने राज्यों के विशेष व्यंजन और उत्पादों का स्टॉल लगाये गए हैं। इस मौके पर मेला अधिकारी के.सी चमोली, कहकशा, जगमोहन बहुगुणा, कुँवर सिंह बिष्ट, गिरीश चंद्र आदि मौजूद रहे।

More Stories
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान
उत्तराखंड आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक नोटिस जारी किए
एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार