October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सड़क के कटिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया

देहरादून। महानगर कांग्रेस के अनुरोध पर जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 72 के कि.मी. 143 में हो रहे चैडीकरण के लिए ढांग कटिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
ज्ञातव्य हो कि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द षर्मा के नेतृत्व में मिले महानगर कांगे्रसजनों के प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून में सिटी मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल से मुलाकात कर उन्हें इस सडक के चैडीकरण से लोगों के आवासीय मकानों को हो रहे नुकसान से अवगत कराया था तथा चैडीकरण से पूर्व ढांग पर पुस्ते का निर्माण करवाने का अनुरोध किया था। सिटी मजिस्टेªट द्वारा स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण की बात की गई है। कांग्रेसजनों एवं अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान देखने में आया कि सडक चैडीकरण के लिए काटी जा रही ढांग के कारण लोगों की अपनी निजी भूमि पर बने मकानों को भारी क्षति हो रही है तथा कभी भी कोई बडी दुर्घटना घट सकती है। इसी को मद्देनजर रखते हुए अधिकारियों द्वारा लोगों से कई मकान भी खाली करा दिये गये हैं। स्थानीय प्रषासन द्वारा आष्वासन दिया गया है कि किसी भी मकान को क्षति नहीं होने दी जायेगी तथा ढांग कटिंग के दौरान ही पुस्ते का निर्माण किया जायेगा।इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द षर्मा ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की तथा उनको होने वाली परेषानी से रू-ब-रू हुए।