October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पूर्व और सेवारत सैनिकों को गृह कर में राहत दिए जाने पर सीएम का आभार जताया 

देहरादून, UKR। प्रदेश में पूर्व और सेवारत सैनिकों को गृह कर से राहत दिये जाने पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात के बाद विधायक गणेश जोशी ने बताया कि अब सैनिक धाम के रुप में विकसित होने वाले उत्तराखण्ड में पूर्व एवं सेवारत सैनिकों को गृह कर में राहत मिलेगी। उन्होनें बताया कि मुख्यमंत्री रावत ने अपने कार्यकाल को प्रारम्भ करते ही द्वितीय विश्व युद्व की वीर नारियों की पेंशन को दोगुना किया। साथ ही, सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को सचिवालय में उनके पहचान पत्र के आधार पर आने-जाने की छूट है। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सैन्य हित में कार्य कर रही है और जल्द ही राज्य स्तरीय वाॅर मेमोरियल बनने जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद संजय नौटियाल, संजय थपलियाल उपस्थित रहे।