देहरादून/पौड़ी। पौड़ी जिले से खिर्सू में एक विदेशी पर्यटक की बाइक रपट गई। जिस कारण उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। एयरलिफ्ट कर घायल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक खिर्सू में आज दोपहर को एक विदेशी पर्यटक की बाइक रपटने से उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बचाव एवं सुरक्षा हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को घटना की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने घायल पर्यटक को एयरलिफ्ट कराने हेतु हेलीकॉप्टर भेजने का अनुरोध किया। जिस पर हेलीकॉप्टर खीर्सू पहुंचा। हेलीकॉप्टर के माध्यम से जिलाधिकारी ने घायल पर्यटक को बेहतर उपचार के लिए एम्स अस्पताल ऋषिकेश भेज दिया है। नौ फरवरी को पर्यटन स्थल खिर्सू पहुंचे उक्त पर्यटक का नाम मार्को पुत्र जोसेफ उम्र 60 वर्ष निवासी ऑस्ट्रेलिया है। जिला आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, अन्य कार्मिक एवं ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हेलीपैड स्थल पर पहुंचाया गया।

More Stories
परिवार और समाज को जोड़ने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यमः सीएम
उत्कृष्ट विवेचना के लिए उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां