June 4, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

दुराचार का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा  

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर दुराचार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
सहसपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी शहजाद पुत्र इकबाल निवासी लखनवाला नेवट से फोन पर उसकी दोस्ती करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई। जिसके बाद दोनों का मिलना जुलना हुआ और आरोपी ने इस दौरान शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा दिया। जिसके बाद से लगातार आरोपी उसके साथ दुराचार करता रहा। आरोपी अब शादी से इंकार कर रहा है। जिससे उसका भविष्य बर्बाद हो गया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी जोशी को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी सभावाला पुल के आसपास है। जिस पर महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। थानाध्यक्ष राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष रौथाण ने बताया कि युवती के बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के साथ ही मेडिकल कराया जायेगा।