देहरादून। पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था व सचिव उत्तराखण्ड पुलिस स्पोट्र्स कन्ट्रोल बोर्ड अशोक कुमार द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।
अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है। इस अवसर पर सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगें। 24 फरवरी से 28 फरवरी तक मधुवन, करनाल, हरियाणा में आयोजित हुई 68वीं प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक अपने नाम किये हैं। बॉडी बिल्डिंग में 100 कि0ग्रा0 वर्ग में आरक्षी अमित क्षेत्री ने स्वर्ण, 55 कि0ग्रा0 वर्ग में आरक्षी तिलोक सिंह ने स्वर्ण, 85 कि0ग्रा0 वर्ग में आरक्षी तेजिंदर सिंह ने रजत तथा 60 कि0ग्रा0 वर्ग में आरक्षी जितेंद्र थापा ने कांस्य पदक अर्जित किया। इसके साथ ही बॉक्सिंग में प्लाटून कमान्डर कमला बिष्ट ने 60 कि0ग्रा0 वर्ग में स्वर्ण तथा महिला आरक्षी अंकिता पाठक ने 54 कि0ग्रा0 वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया।

More Stories
जसपाल राणा के निधन पर संवेदनाएं प्रकट करने उनके आवास पहुंचे मंत्री जोशी, परिजनों से मुलाकात की
बुक्सा जनजाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्रः सुबोध उनियाल
भाजपा पीड़ित परिवार के साथ, नहीं बख्शे जायेंगे कार्यकर्ता के हत्यारेः भट्ट