देहरादून। नगर निगम देहरादून के कांग्रेस पार्टी के वार्ड पार्षदों की एक बैठक कांग्रेस कार्यालय राजपुर रोड़ देहरादून में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अध्यक्षता में आहुत की गई। बैठक में पार्टी के सभी पार्षदों ने प्रतिभाग किया। बैठक में नगर निगम की विभिन्न समितियों के लिए होने वाले निर्वाचन के लिए सर्व सम्मति से पार्टी के पार्षदगणों को अधिकृत किया गया।
बैठक में प्रदश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए पार्टी के पार्षदगणों को पार्टी की नीतियों के अनुरूप सदन में जनता से जुडे़ मामलो को उठाने का भी आह्वान किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, दबे कुचले, वर्ग की समस्याओं के प्रति सजग रहती है इसी के अनुरूप सभी पार्शदगणों को अपने-अपने क्षेत्र में जनता से जुडे मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाना चाहिए। बैठक में पार्टी पार्शद प्रवेश त्यागी, रमेश कुमार मंगू, मौ0 इलियास अंसारी, अर्जुन सोनकर, कोमल बोहरा, संगीता गुप्ता, मामचन्द, हरिप्रसाद भट्ट, अनिल क्षेत्री, सुमेन्द्र बोरा, महेन्द्र सिंह रावत, अमित भण्डारी, अर्चना कपूर, डाॅ0 विजेन्द्र पाल एवं मुकीम अहमद को विभिन्न समितियों के लिए पार्टी की ओर से नामित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पार्शद नीनू सहगल, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, सागर लाम्बा, निखिल कुमार, सविता सोनकर, उर्मिला थापा, देविका रानी, एतात खान, हुकम सिंह गडिया, अरूण षर्मा, दीवान सिंह तोमर, आषीश रतूडी, दुर्गेष पण्डित, कमरखान ताबी, आनन्द त्यागी, मोहित नेगी अनूप कपूर आदि उपस्थित थे।

More Stories
जसपाल राणा के निधन पर संवेदनाएं प्रकट करने उनके आवास पहुंचे मंत्री जोशी, परिजनों से मुलाकात की
बुक्सा जनजाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्रः सुबोध उनियाल
भाजपा पीड़ित परिवार के साथ, नहीं बख्शे जायेंगे कार्यकर्ता के हत्यारेः भट्ट