देहरादून। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ मोदी किचन को लेकर विचार विमर्श किया। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और शासन प्रशासन की ही नहीं है अपितु यह तो पूरे मानव समाज की लड़ाई है। इसमें सभी राजनीतिक संगठनों, संस्थाओं और जनसाधारण का सहयोग बहुत अहम है।
कोरोना वायरस को हराने के लिए जनजागरूकता बहुत जरूरी है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। ‘कोरोना वायरस’ के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मदद करने के उद्देश्घ्य से केन्द्र सरकार ने हालही में गरीबों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा की है। इसमें किए गए विभिन्घ्न उपायों का उद्देश्य निर्धनतम लोगों के हाथों में भोजन एवं पैसा देकर उनकी भरसक मदद करना है, ताकि उन्घ्हें आवश्यक आपूर्ति या वस्घ्तुओं को खरीदने और अपनी अनिवार्य जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। सीएम ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि गरीबों को इसमें दी गई राहत मिले और कोई भी गरीब भूखा न सोए। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम मिलकर कोरोना को हराने में सफल होंगे।

More Stories
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान
उत्तराखंड आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक नोटिस जारी किए
एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार