October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

तहसीलदार की पुत्रवधु ने फांसी लगाकर दी जान

देहरादून। कालसी के तहसीलदार की पुत्रवधु का शव घर के कमरे में चुन्नी के सहारे लटका मिला। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हर्रावाला पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुजारा ने बताया कि पंकज उनियाल का रतन फार्म हर्रावाला में मकान है। जिसमें पंकज अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। पंकज हरिद्वार की एक फार्मा कंपनी में है। बुधवार को वह हरिद्वार चले गए। शाम तक उनकी पत्नी के बाहर नहीं निकलने पर आसपास के लोग पहुंचे। आवाज देने के बाद भी लोगों को कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया तो पंकज की पत्नी प्रमिला चुन्नी के सहारे पंखे से लटकी मिली। मौके पर पहुंचे 108 के कर्मचारियों ने प्रमिला को मृत घोषित कर दिया। पंकज के पिता शक्ति प्रसाद उनियाल कालसी तहसील में तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। जबकि पंकज का भाई उत्तराखंड पुलिस में है।