Breaking उत्तराखण्ड

वन विकास निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25,72,548 रुपए का चेक दिया

देहरादून। कोविड-19 के दृष्टिगत उत्तराखंड वन विकास निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1 दिन के वेतन के योगदान के रूप में 25,72,548 रुपए का चेक दिया है। यह चेक वन मंत्री हरक सिंह रावत एवं प्रबंध निदेशक मोनिष मल्लिक ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। उत्तराखंड वन विकास निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पीएम केयर्स फंड हेतु 5 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल ने भी कोविड -19 के दृष्टिगत आज मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 2 हजार रुपए का चेक दिया। इससे पूर्व भी उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख रुपए का चेक दिया था।

Related posts

एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक विकसित भारत निर्माण के लिए अहमः भट्ट

Anup Dhoundiyal

विकास गर्ग बने उद्योग व्यापार मंडल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष

Anup Dhoundiyal

मुख्य सचिव ने राज्य स्थापना सप्ताह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment