देहरादून- आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनन्द ने सभी निजी स्कूलों एवं शिक्षा संस्थानों से कोरोना महामारी के चलते 3 माह की स्कूल फीस माफ करने की मांग उठाई है उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लगभग पिछले 2 माह से सभी स्कूल एवं शिक्षण संस्थाएं बंद हो गई थी बल्कि कई विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी टाल दी गई गई थी उन्होंने कहा ऐसी आपातकालीन परिस्थितियों में जब लोगों को खाने के लाले पड़े हुए हैं उस स्थिति में सभी निजी स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों की ना सिर्फ 3 महीने की फीस माफ कर देनी चाहिए बल्कि एडमिशन फीस आदि ना लेकर मानवता के प्रति अपने कर्तव्य को निभाना चाहिए उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा भी यह आदेश दिल्ली के सभी निजी स्कूलों को दिया गया है अतः उसी तर्ज पर यहां भी निजी स्कूलों को विद्यार्थियों की फीस माफ कर देनी चाहिए ।
3 माह की स्कूल फीस माफ करें सभी स्कूल एवं शिक्षण संस्थान:- आम आदमी पार्टी

More Stories
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान
उत्तराखंड आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक नोटिस जारी किए
एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार