देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने कहा कोविड-19 की वजह से राज्य में पर्यटन एवं अन्य लोगों के आवागमन न होने से होटल संचालकों एवं होटल एसोसिएशन को काफी समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। होटलों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को वेतन देने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में पर्यटन कि दृष्टि से यह सबसे महत्तवपूर्ण समय है, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि होटल एसोसिएशन की प्रमुख समस्यायों को गंभीरता से लिया जाएगा और उनका समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि ग्रीन जोन वाले जनपदों विभिन्न गतिविधियों में तेजी लाई जाए, ताकि अर्थव्यवस्था में कुछ सुधार हो सके। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चैहान, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्री अनिल गोयल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सहानी, सेक्रेट्री संजय अग्रवाल, प्रदीप कर्णवाल, आशीष गोयल आदि उपस्थित थे।
होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया

More Stories
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की समस्याएं सुनी, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण
रेडियो आज भी जनसंवाद, जनजागरूकता और सामाजिक चेतना का प्रभावी माध्यमः सीएम
राजनीतिक दल विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंः जोगदंडे