October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग के निर्माण को व्यवहारिक प्रस्ताव एवं कार्ययोजना प्रस्तुत करेः हरक सिंह

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में लाल ढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के पुनरीक्षित आंगणन विषय पर बैठक ली। उन्होंने कहा प्रदेश वासियों के हित के लिए इस मार्ग के सुदृढीकरण का कार्य होना अति आवश्यक है। यह कोटद्वार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण लिंक मार्ग है। इस सम्बन्ध में उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि लाल ढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण हेतु व्यवहारिक प्रस्ताव एवं कार्य योजना प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि मार्ग में पड़ने वाले पुल की लम्बाई और चैड़ाई का पुनः आंकलन किया जाए। इस सम्बन्ध मंे भारत सरकार से दिशा-निर्देश लेकर शिथिलीकरण की कार्यवाही किया जाए और कार्य को तुरन्त प्रारम्भ किया जाए। इस अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक आर भरतरी, नोडल अधिकारी वन डी.जे.के. शर्मा, प्रमुख अभियन्ता लोनिवि हरि ओम शर्मा, वन संरक्षक पी.के.पात्रों, निदेशक राजाजी टाईगर रिजर्व अमित वर्मा एवं अधीशासी अभियन्ता लोनिवि दुगड्डा निर्भय सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।