Breaking उत्तराखण्ड

ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने पर बदरीनाथ विधायक महेन्द्र भटृट ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा भराड़ीसैंण (गैरसैंण) को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की स्वीकृति दिए जाने पर  हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा के बदरीनाथ के विधायक महेन्द्र भटृट ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार जताया।साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधान सभा के पिछले सत्र में गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की जी घोषणा की थी वह भी आज पूरी हुई है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार प्रकट करता हूं। आज उत्तराखंड की जनता की मनोभावना भी पूरी हुई है और भाजपा ने जो कहा वह पूरा हुआ है।  महेन्द्र भटृट ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के विकास के लिए कृतसंकल्प है और गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने के साथ पर्वतीय क्षेत्र के त्वरित विकास में बहुत मदद मिलेगी, मुख्यमंत्री ने गैरसैंण को ई राजधानी बनाने की जो घोषणा की है वह त्वरित विकास के नए आयाम खोलेगी।

 

 

 

 

Related posts

आबकारी मंत्री ने कम राजस्व प्राप्ति पर जतायी नाराजगी

News Admin

भूमाफिया अतीक अहमद के आवास पर चला बुल्डोजर

Anup Dhoundiyal

सैनिक कल्याण मंत्री से जीओसी सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री ने की भेंट

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment