August 9, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्म दिन को सादगी पूर्ण ढंग से मनाया, रक्तदान शिविर आयोजित

-जरूरतमंदों को किया खाद्यान्न, सैनिटाइजर, मास्क, फल का वितरण

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी जनपदों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह के आह्रवान पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस को सादगीपूर्ण ढंग से मनाते हुए कांग्रेसजनों ने जरूरतमंदों को मास्क, सेनिटाइजर, खाद्यान्न एवं फल वितरण किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में राजकीय दून मेडिकल काॅलेज के चिकित्सकों की देखरेख में निःशुल्क रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया। इससे पूर्व कांग्रेसजनों ने प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किये।इस अवसर पर प्रीतम सिह ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर तनाव के कारण भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए जिससे पूरा देश दुःखी है। हम सब कांग्रेसजन गलवांन घाटी में भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झडप में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों की शहादत पर दुःख प्रकट करते हुए जवानों के अदम्य साहस और योगदान की सराहना करते हुए देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर सपूतों की शहादत को नमन करते हैं तथा उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांगे्रस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि इस कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने तिलक रोड़ स्थित बाल बनिता आश्रम पहुंच कर अनाथ बच्चों को भोजन, फल वितरण किया। तत्पश्चात रायपुर विधानसभा क्षेत्र के आमवाला रायपुर रोड, किददूवाला, कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के कालिन्दी एन्क्लेव तथा मसूरी विधानसभा में जरूरतमंदों को खाद्यान्न, मास्क, सैनिटाइजर, फल आदि का वितरण कर राहुल गांधी जी का जन्म दिन मनाया। तत्पश्चात राजीव गांधी सामुदायिक भवन में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री पी.के. अग्रवाल, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, गोदावरी थापली, पूर्व मंत्री अजय सिंह, विशेश आमंत्रित सदस्य सुभाष चैधरी, निवर्तमान मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि,, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश , सचिव राजेश शर्मा, शांति रावत, मंजुला तोमर, गरिमा दसौनी, अमरजीत सिंह,न दीप बोहरा, भरत शर्मा, राजेन्द्र चाौहान, लाखीराम बिजलवाण, सुलेमान अली आदि शामिल थे।