देहरादून।UR संवाददाता। गढ़वाल रेंज का चार्ज संभालने के बाद ,,आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने रेंज के 7 ज़िलों के कप्तानों के साथ पहली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। आईजी गढ़वाल ने सभी ज़िलों के कप्तानों से ज़िले की क़ानून व्यवस्था की स्थिति जानी, जिले के टॉप 10 बदमाशों की लिस्ट बनाने के साथ ही कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर दिशा-र्निदेश भी दिये, वहीं साइबर क्राइम के मामलों में मुक़दमें दर्ज ना होने को लेकर आईजी गढ़वाल रेंज ने नाराज़गी भी जताई है और ऐसे मामलों पर गम्भीरता से काम करने के लिए कहा है।वी.सी. के माध्यम से आईजी गढ़वाल ने कप्तानों को अपने-अपने ज़िले से टॉप 10 ऐसे बदमाशों की सूची तैयार करने के लिए कहा है जिनपर विभिन्न मामलों में मुक़दमें दर्ज हैं। ऐसी सूची मिल जाने के बाद आईजी समय-समय पर इन मामलों की स्थिति भी जानेंगे। आई जी गढ़वाल के कहा की उनके द्धारा कप्तानों से ज़िले की क़ानून व्यवस्था की जानकारी और अपराधों की समीक्षा की गई है। इसके साथ ही किन प्राथमिकताओं को पुलिस को आगे काम करना है इन तमाम विषयों पर आज विस्तार से चर्चा की गई।
आईजी गढ़वाल रेंज की कप्तानों के साथ वीसी

More Stories
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
इन्डोर स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएँः ऋतु खण्डूडी भूषण
सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा