August 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कांग्रेस पार्टी से संबंधित ट्रस्टों के साथ राजनीति द्वेष भावना से कार्रवाई कर रही सरकारः प्रीतम सिंह 

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठकों के दौर में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता तथा नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस के अनुशांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित सभी अनुशांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों का स्वागत करते हुए वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान लगाये गये लाॅक डाउन में जनता के बीच पहुंचकर उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
 प्रीतम सिंह ने कहा कि इस महामारी में कांग्रेस पार्टी प्रदेष की आम गरीब जनता व मजदूर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी रही तथा आगे भी खडी रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जन सेवा एवं मानव सेवा का इतिहास रहा है तथा इस राश्ट्रीय आपदा की घडी का हम सबने एकजुट होकर इस का सामना किया। पार्टी के संभी अनुशांगिक संगठनों ने भी पार्टी के मुख्य संगठन से कंधे से कंधा मिलाते हुए अपने-अपने स्तर पर लाॅक डाउन के दौरान जरूरतमंदों की यथा संभव सहायता के लिए एकजुटता का परिचय दिया उसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विगत 7 जुलाई को सम्पन्न हुई प्रदेश उपाध्यक्षों की बैठक तथा 8 जुलाई को सम्पन्न हुई प्रदेष महामंत्रियों की बैठक में सर्वसम्मति से पारित सभी प्रस्तावों को सभी अनुशांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों की बैठक में रखा जिसका सभी उपस्थित संगठनों के अध्यक्षगणों ने पुरजोर समर्थन करते हुए प्रस्तावों को पारित करने के लिए पार्टी संगठन का आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रस्ताव रखते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी से सम्बन्धित इन्दिरा गांधी ट्रस्ट, राजीव गांधी ट्रस्ट एवं राजीव गांधी फाउण्डेशन के साथ राजनैतिक द्वेश की भावना से कार्रवाई कर इनसे जुडे कांग्रेस नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है, जबकि इसी प्रकार के अनेक ट्रस्ट भाजपा से जुडे लोगों द्वारा संचालित किये जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी भाजपा सरकार की इस कार्रवाई की निन्दा करती है।