June 21, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मसूरी में सुरंग निर्माण की स्वीकृति पर आभार व्यक्त किया

देहरादून। मसूरी के कार्ट मैकन्जी रोड से कैम्पटी फाॅल जाने वाले मार्ग के लिए सुरंग निर्माण की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान किये जाने पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की और उनका धन्यवाद व्यक्त किया। विधायक जोशी ने केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह का भी आभार प्रकट किया। विधायक जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के अथक प्रयासों से मसूरी के लाइब्रेरी चैक से कैम्पटीफाॅल जाने वाले मार्ग के लिए 450 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली सुरंग की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होनें मसूरी क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। विधायक जोशी ने कहा कि मसूरी में जाम की समस्या को दूर करने के लिए यह सुरंग अत्यधिक लाभकारी होगी। इसके अतिरिक्त, विधायक जोशी ने मसूरी के लाइब्रेरी चैक में 108 फीट ऊॅचे तिरंगे के लोकार्पण के लिए तथा माॅल रोड़ व मैथोडिक चर्च में फसाड लाइटों के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री से समय प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होनें मसूरी रोड़ पर देहरादून-जू के निकट 100 वर्ष पुराने पुल के निर्माण के लिए भी मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी भी उपस्थित रही