October 31, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

महाकुंभ की बैठक में अधिकारियों से खफा मदन कौशिक

देहरादून। 2021 महाकुंभ को लेकर राजधानी में हुई समीक्षा बैठक बिना किसी चर्चा के ही खत्म हो गई, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक नाराज होकर बैठकर छोड़कर चले गए। दरअसल, कुंभ की इस बैठक में विभिन्न विभागों के सचिवों को बुलाया गया था, लेकिन कई विभागों के सचिव इस बैठक में नहीं पहुंचे। मंत्री इसी बात से नाराज दिखे।
सचिवालय में हुई इस बैठक में अन्य सचिवों के साथ विभागीय सचिव भी नहीं पहुंचे। जबकि बताया जा रहा है कि सचिवों की सहूलियत के हिसाब से ही सचिवालय में इस बैठक का आयोजन किया गया था। मदन कौशिक इस महत्वपूर्ण बैठक के प्रति सचिवों के उदासीन रवैये से नाराज हो गये। उन्होंने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के सामने अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने सचिवों के इस रवैये पर शिकायत दर्ज की है। बता दें कि हाल ही में मुख्य सचिव ने एक पत्र जारी कर सभी नौकरशाह से जनप्रतिनिधियों को सम्मान देने की बात कही थी। लेकिन आज की बैठक में फिर से वही स्थिति दिखी। सचिवों के समीक्षा बैठक में न पहुंचने से चलते शहरी विकास मंत्री काफी नाराज दिखाई दिए।