November 2, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जार्ज एवरेस्ट में चल निर्माण कार्यों का लिया जायजा

-टारगेट पूरा करने को दिसम्बर 2020 का समय

देहरादून/मसूरी। उत्तराखंड पर्यटन द्वारा जार्ज एवरेस्ट हाऊस को हैरिटेज पर्यटन डेस्टीनेशन के रूप विकसित करने के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का आज प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने स्थलीय निरीक्षण किया।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज मसूरी स्थित जार्ज एवरेस्ट पहुँच कर जार्ज एवरेस्ट हाऊस को हैरिटेज पर्यटन डेस्टीनेशन के रूप में विकसित करने के लिए चल रहे 23 करोड़ के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सतपाल महाराज ने बताया कि मसूरी स्थित जार्ज एवरेस्ट में जार्ज एवरेस्ट हाऊस के जीर्णोद्वार सहित अनेक विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होने कहा कि जार्ज एवरेस्ट में कुल 23 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों में से 10 करोड़ के कार्य हो चुके हैं जबकि बाकी कॉम्पोनेंट कार्य वन विभाग की इजाजत मिलने के बाद शुरू कर दिए जायेंगे। ज्ञात हो कि वन विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद 7 करोड़ के कार्य होने हैं। श्री महाराज ने कहा कि जार्ज एवरेस्ट में चल रहे विकास कार्यों में जार्ज एवरेस्ट हाऊस का जीर्णोद्वार सहित गेजिंग हट, एपी थियेटर, जार्ज एवरेस्ट पीक ट्रेक रूट, सैल्फी प्वाइंट, डॉक्यूमेन्टरी मूवी, एप्रौच रोड़, मोबाइल टॉयलेट आदि कार्यों के साथ साथ वहां 5 फूड वैन भी स्थानीय दुकानदारों को दी जायेंगी। पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं कि दिसम्बर 2020 तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। ज्ञात हो कि पहले कार्य पूरे करने का समय सितम्बर 2020 निर्धारित था।