November 2, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

राजाजी राष्ट्रीय पार्क के धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन

-पार्क प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश

देहरादून,। राजाजी पार्क क्षेत्र में छिद्दरवाला के पास सांग नदी में खनन माफिया धड़ल्ले से अवैध खनन कर लाखों के राजस्व की चोरी कर रहे हैं। खनन की वजह से छिद्दरवाला गांव पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कई बार ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत भी की है। लेकिन इसके बावजूद अवैध खनन का कार्य न रुकने के कारण ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान ध्यान सिंह अनवाल के नेतृत्व में आंदोलन की राह पकड़ ली है।
पिछले लंबे समय से छिद्दरवाला के आशा प्लाट ग्राम सभा के अंतर्गत सांग नदी में रात के अंधेरे में खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। इसकी शिकायत के बाद भी राजाजी पार्क के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यही कारण है कि लगातार खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों के लापरवाह रवैये के कारण खुद ही खनन माफियाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठा लिया हैं। ग्रामीणों ने ग्रामप्रधान ध्यान सिंह असवाल के नेतृत्व में खनन माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोर्चा खोलने वाले ग्रामीणों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। खनन माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में राजाजी पार्क के अंतर्गत सांग नदी पर अवैध खनन किया जाता है। खनन की वजह से नदी के किनारे की भूमि कटान होने का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं, खनन माफिया रात से लेकर सुबह तक अंधेरे में खनन कर उपखनिज की चोरी कर ट्रैक्टरों में भर के ले जाते दिखाई देते हैं। इससे ग्रामीणों के साथ दुर्घटना होने का भी खतरा बना