November 2, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मुख्य सचिव ने विधानसभा अध्यक्ष से की भेंट, मानसून सत्र व अन्य मुद्दांे पर की चर्चा

देहरादून। राज्य के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से यमुना कॉलोनी स्थित उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्य सचिव से वार्ता की।
विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए इस संबंध में मुख्य सचिव से बातचीत की। उन्होंने कहा कि विगत कुछ दिनों में राज्य में नोवेल कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से होता दिख रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए घर-घर सर्वेक्षण, संपर्कों का पता लगाने तथा मेडिकल परीक्षण के कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने तथा विशेष प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस विपदा से कैसे हम निबट सकें, लोगों को कैसे संक्रमित होने से बचाया जा सके, इसके लिये एक रणनीति के तहत कार्य करना होगा।उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, सफाई, सैनिटाइजेशन, मास्क आदि नियमों का अनिवार्यता से पालन कराया जाना आवश्यक है।