देहरादून। आम आदमी पार्टी की राजपुर रोड विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत तिलक रोड पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विशाल चैधरी प्रदेश महासचिव ने की तथा संचालन सीमा कशयप ने किया। बैठक में कुछ लोगो ने पार्टी कि विधिवत सदस्यता भी ली।
इस बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। कोरोना काल को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया। क्षेत्रवासियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की औरअरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मॉडल से काफी प्रभावित हुए। क्षेत्र की जनता भविष्य में आम आदमी पार्टी को वोट देना चाहती है और पार्टी मे जुड़कर पार्टी को आगे बढ़ाना चाहते हैं। क्षेत्र की जनता बीजेपी कांग्रेस से हताश निराश है और 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मौका देना चाहते हैं। इस कार्यक्रम में सुनील घाघट प्रभारी राजपुर रोड विधान सभा क्षेत्र, रविन्दर आनन्द प्रभारी कैन्ट विधान सभा, मैडम रजिया बेग, सरिता गिरी, दीपक सैलवान, विक्की ठाकुर, राजेंदर सिंह, रविन्दर सिंह आदि उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

More Stories
ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच
देहरादून में खुला वनरक्षक स्टोर, स्वदेशी तकनीक से वन्यजीवों की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती