नई टिहरी। शरदकालीन नवरात्रों के मौके पर नरेन्द्रनगर में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध 45 वें मां कुंजापुरी पर्यटन एंव विकास मेले को लेकर नरेन्द्रनगर नगरपालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पालिका बोर्ड ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है, कि वर्ष 2020 में आयोजित होने वाले मां कुंजापुरी पर्यटन एंव विकास मेले को स्थागित किया जाता है। बताया इस संबंध में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से भी कुछ दिन पूर्व विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिसके उपरांत ही पालिका बोर्ड बैठक कर इस निर्णय को पारित किया। कहा पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष प्रथम नवरात्री के दिन मां कुंजापुरी मदिंर में मात्र पूजन एंव हवन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेसिंग के साथ सीमित लोगों ही मौजूद रहेंगे।
कुंजापुरी पर्यटन विकास मेला स्थागित

More Stories
मसूरी विधानसभा के सालावाला में 181.74 लाख की लागत के मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
एक से नौ नवंबर तक नहीं मिलेंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श सेवाएं