June 23, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

हरिद्वार की अस्थाई जेल से 8 कैदी फरार

हरिद्वार। हरिद्वार में रोशनाबाद स्थित अस्थाई जेल से मंगलवार की सुबह आठ कैदी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जनपद की सीमाओं पर चैकसी बढ़ाते हुए कैदियों की तलाश की जा रही है। कोविड-19 गाइडलाइन को देखते हुए कैदियों को एक सप्ताह के लिए अस्थाई जेल में रखा जा रहा था। जिसके लिए रोशनाबाद मुख्यालय स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया है।
सिडकुल थाना अध्यक्ष लखपत बुटोला ने बताया कि आठ कैदी फरार हुए हैं। फरार कैदियों में ज्वालापुर के प्रॉपर्टी डीलर के घर फायरिंग और एक करोड़ की फिरौती मांगने के आरोपी भी शामिल हैं। इसके चलते जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। खास तौर पर जनपद की सीमाओं पर चैकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मुख्यालय रोशनाबाद में स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया है। कैदियों की तलाश में पुलिस चप्पे-चप्पे पर चेकिंग कर रही है। जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। कैदियों के फरार होने से हड़कंप मचा हुआ है। खास तौर पर जनपद की सीमाओं पर चैकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इन कैदियों को कोर्ट से जेल भेजा जाना था। इसलिए करीब हफ्ते भर पहले इन्हें अस्थाई जेल में रखा गया था। ऐसा कोविड-19 की गाइडलाइन के मद्देनजर किया गया था।